-
Advertisement
मॉस्को से गोवा आ रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी , उज्बेकिस्तान किया डायवर्ट
रूस की राजधानी मॉस्को से 247 यात्रियों को लेकर गोवा आ रहे एक विमान को बम की धमकी के बाद शनिवार तड़के उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान को सुबह सवा चार बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरना था। भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले डायवर्ट किया गया था।अधिकारी ने कहा, “डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक को एक ईमेल प्राप्त करने के बाद इसे डायवर्ट किया गया। इस ईमेल में विमान में बम लगाए जाने का जिक्र था। उज्बेकिस्तान में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद उसकी जांच की जी रही है।
यह भी पढ़ें- साथियों के साथ जंगल में शिकार करने गया था , गोली लगने से गई जान
अधिकारियों ने बताया कि अजुर एयर के विमान में 247 यात्री सवार थे, जिन्हें उज्बेकिस्तान के एक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया है। यह दूसरा मामला है जब गोवा आने वाली किसी फ्लाइट को इस तरह के बम से उड़ाने के धमकी के बाद डर से डायवर्ट किया गया है। जनवरी की शुरुआत में ही अजुर एयर के एक चार्टर प्लेन को बम से उड़ाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद विमान को गुजरात के जामनगर की और डायवर्ट कर दिया गया था। इस विमान में 236 यात्री सवार थे।
