-
Advertisement
floods in Assam/Rail / road /
असम में आई बाढ़ से 20 जिलों के लगभग 2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश से आए भूस्खलन से रेल और सड़क संपर्क टूट गया है। लोग असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। दीमा हसाओ पर्वतीय जिले का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है। मंगलवार सुबह तक कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि बाढ़ से होजाई में 78,157 और कछार में 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं।भारी भूस्खलन और लगातार बारिश की वजह से पटरियों पर जलजमाव है। असम के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में दो दिनों से दो ट्रेनें फंसी थीं। इसके लगभग 2800 यात्रियों को वायु सेना की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। दक्षिणी असम, त्रिपुरा और मिजोरम के लिए रेल लिंक पिछले 2 दिनों से बंद हैं।