-
Advertisement
कोकीन भरे Condom प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रही विदेशी महिला मुंबई में गिरफ्तार
Last Updated on March 7, 2020 by Deepak
मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर ब्राज़ील से आ रही एक 55 वर्षीय बोलीविया की महिला को 312 ग्राम (1.5 करोड़ रुपए) कोकीन (cocaine) के साथ गिरफ्तार किया। महिला ने इस कोकीन को 13 कंडोम के अंदर छिपाया था, जिसमें 11 कंडोम (Condom) उसने निगल रखे थे और 2 कंडोम अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाए हुए थे।
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना ने चीन की सीमा के पास लद्दाख में किया युद्धाभ्यास
महिला को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल पर अरेस्ट किया गया। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला ने भी अपने शरीर के अंदर और गुप्तांगों में भारी मात्रा में कोकेन छिपा रखे थे। इस महिला के शरीर से कुल मिलाकर 1.385 किलोग्राम कोकेन निकला है। इसे निकालने के लिए उसे दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।