-
Advertisement

Himachal के पूर्व परिवहन मंत्री Kewal Singh Pathania नहीं रहे,अं#तिम सं#स्कार आज
Kewal Singh Pathania : हिमाचल के पूर्व परिवहन मंत्री केवल सिंह पठानिया (Kewal Singh Pathania) का नि#धन (Passed Away) हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पठानिया ने 88 साल की उम्र में आधी रात को अंति#म सां#स ली। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
डॉ राजेश शर्मा ने शोक व्यक्त किया
पठानिया नूरपुर के अलावा ज्वालामुखी से भी विधायक रहे हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी यूं तो नूरपुर से ही खेली है। 1990 में वीरभद्र सरकार में वो परिवहन मंत्री बने थे। लेकिन उस समय उन्होंने वो चुनाव नूरपुर से नहीं बल्कि ज्वालामुखी विधानसभा से लड़ा था ।केवल सिंह पठानिया सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे। अपने अंतिम समय तक वो कृषि क्षेत्र से जुड़े रहे और उनको बागवानी और किसानी करते ही देखा गया। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने उनके नि#धन पर शोक व्यक्त किया है।
-राहुल कुमार