-
Advertisement
पंचतत्व में विलीन हुए विमल नेगी , हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Vimal Negi: एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी (HPPCL Chief Engineer Vimal Negi)का आज उनके पैतृक गांव कटगांव में अंतिम संस्कार (funeral) किया गया। शिमला से विमल नेगी का शव आज सुबह कटगांव में पहुंचा और उसके बाद लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। विमल नेगी की अंतिम यात्रा में इलाके के हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने विमल नेगी अमर रहे के नारे भी लगाए। बेटे आदित्य ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
डीसी व एसडीएम ने जताई संवेदना
डीसी अमित कुमार शर्मा और निचार के एसडीएम नारायण चौहान प्रशासन की ओर से नेगी के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। विमल नेगी के परिजनों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले की सीबीआई (CBI) से जांच करवाई जाए ताकि एमडी और निदेशक को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
संजू चौधरी

