- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन अवॉर्डी वाइखोम सूरज लता देवी (Suraj Lata Devi) ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी सूरज लता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें कहा है कि दहेज को लेकर उसका पति 2005 से उसका उत्पीड़न कर रहा था।
उन्होंने कहा कि उनके पति और वेस्टर्न रेलवे मुंबई के पूर्व कर्मचारी सांता कुमार (Santa Kumar) ने उन्हें बांधा और करीब तीन घंटे तक बेहरमी से पीटा। उन्होंने आगे बताया कि जब उसे अर्जुन अवार्ड मिला था तो इसके लिए भी उसे जलील किया गया था। पति ने कहा था कि यह काबिलियत के दम पर नहीं अनैतिक आचरण के आधार पर मिला है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि जब वें शादी के बाद अपने पदक और फोटो लेकर आई तो सांता कुमार ने उलाहना दिया कि इनका क्या फायदा। बता दें कि सूरज लता देवी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2002 राष्ट्रमंडल खेल, 2003 एफ्रो एशियाई खेल और 2004 हाकी एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता।
- Advertisement -