-
Advertisement
हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ की कमान सतपाल रायजादा को, सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
Last Updated on September 10, 2023 by sintu kumar
ऊना। हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ (Himachal Pradesh Rafting Association) का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया गया है। ऊना जिला मुख्यालय के एक होटल में हुए चुनाव के दौरान ऊना के पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा(Former MLA Satpal Raizada ) को सर्वसम्मति से संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने मनोनयन के लिए राफ्टिंग संघ की सभी जिला इकाइयों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं और इस खेल को बढ़ावा देने के लिए संघ को मजबूत किया जाएगा।
अनुराग ठाकुर की जमकर की तारीफ
हिमाचल में राफ्टिंग की संभावनाओं पर बोलते हुए सतपाल रायजादा ने राफ्टिंग को भी क्रिकेट की ही तरह हिमाचल में विशेष पहचान दिलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब क्रिकेट संघ को भी संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा था लेकिन आज भारत का क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विश्व के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में पहचान बना चुका है। हिमाचल प्रदेश में भी अनुराग ठाकुर(Anurag Thakur) सरीखे पदाधिकारी ने क्रिकेट को निखारने के लिए संघर्ष का लंबा दौर देखा लेकिन आज उन्होंने हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट को एक मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया है। इसी तरह राफ्टिंग की भी शुरुआत हुई है और आगे चलकर इस खेल को भी लोकप्रिय बनाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group