-
Advertisement
Solan से दो बार विधायक रहीं मेजर कृष्णा मोहिनी का निधन
Last Updated on February 23, 2020 by
सोलन। कांग्रेस (Congress) की पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी का चंडीगढ़ में देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर कल सोलन लाया जाएगा। मेजर कृष्णा मोहिनी काफी समय से बीमार चल रही थीं। बता दें कि कृष्णा मोहिनी ने 1993 और 1998 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। कृष्णा मोहिनी ने बीजेपी (BJP) के महेंद्र नाथ सोफत से सत्ता हथियाई थी। दो बार एमएलए (MLA) रहीं। इसके बाद 2003 में डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन से जीत दर्ज की।
1938 को जन्म हुआ था। नौकरी छोड़कर सक्रिय राजनीति में आईं। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर दून से चुनाव लड़ा। निर्दलीय राम प्रताप चंदेल से हार का मुंह देखना पड़ा। 1980 में जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आईं। तत्कालीन सीएम ठाकुर राम लाल ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन बनाया। उनके निधन पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर आदि ने शोक जताया है।