-
Advertisement
राहतः Himachal में चार पॉजिटिव मरीज Corona से जीते जंग, एक्टिव केस रह गए 32
Last Updated on May 16, 2020 by Vishal Rana
शिमला/चंबा। हिमाचल के लिए कोरोना (Corona) को लेकर राहत भरी खबर है। चार कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना से जंग जीत गए हैं। चारों मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी आज नेगेटिव आई है और यह ठीक हो गए हैं। इसमें दो चंबा, एक मंडी और एक शिमला जिला का मरीज है। अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में रखा जाएगा। चंबा के दो मरीज जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू चंबा में दाखिल हैं। चंबा में अब चार मरीज बचे हैं। इसमें दो वर्षीय बच्ची भी शामिल है, जिसका पिता ठीक हो चुका है। मंडी वाला मरीज नेरचौक मंडी में दाखिल है। जोगिंद्रनगर क्षेत्र से संबंधित है। दिल्ली से लौटा था। मंडी में अब कोई भी एक्टिव केस नहीं बचा है।
यह भी पढ़ें: फल और सब्जियों की खेती करने वालों को लाभ पहुंचाने के लिए बनेगा Action Plan
मंडी में अब तक दो मामले सामने आए हैं। इसमें सरकाघाट निवासी एक युवक की मृत्यु हो चुकी है। शिमला की कोरोना पॉजिटिव महिला अभिलाषी आयुर्वेदिक कॉलेज मंडी में दाखिल है। महिला मंडी के सरकाघाट की रहने वाली है। महिला के बेटे की मृत्यु आईजीएमसी शिमला में हुई है। युवक कोरोना पॉजिटिव था। महिला के ठीक होने के बाद शिमला में भी कोई मामला नहीं बचा है। इन चारों मरीजों के ठीक होने के बाद हिमाचल में एक्टिव केस 32 रह गए हैं। कोरोना का कुल आंकड़ा 78 पहुंच गया है। चंबा जिला के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। बद्दी से लौटे जिला के सलूणी के 2 कोरोना (Corona) पॉजिटिव युवकों की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि अभी दोनों का जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में भर्ती हैं। बद्दी से लौटे इन युवकों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 4 ओर लोग संक्रमित हुए हैं।
यह भी पढ़ें: अर्धवार्षिक व प्री बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर मिलेंगे Practical के अंक
इसमें एक युवक की दो वर्षीय बेटी भी शामिल है। तीन दोस्त हैं। उधर, समोट क्षेत्र के दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अस्पताल में दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर इन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। संस्थागत क्वारंटाइन में इनके सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब इन्हें कल घर भेज दिया जाएगा। युवक घर में होम क्वारंटाइन किए जाएंगे। जिला से लिए गए 99 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। वहीं इससे पूर्व के 121 तथा 111 सैंपल भी नेगेटिव आए हैं।बीएमओ (BMO) स्वास्थ्य खंड समोट डॉक्टर सतीश फोतेदार ने बताया कि शनिवार का दिन राहत भरा रहा। बकौल फोतेदार सभी 99 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की।