-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में चार नए मामले, एक दिन में 31 केस, एक्टिव हो गए 83
हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हमीरपुर (Hamirpur) जिला से चार और नए मामले सामने आए हैं। इनमें 18 वर्षीय युवक निवासी बस्सी तहसील भोरंज, 22 वर्षीय युवक निवासी चनवाल, 46 वर्षीय व्यक्ति निवासी समलेध टौणी देवी व गलोड निवासी व्यक्ति पाॅजिटिव पाया गया है। यह सभी 18 मई को मुंबई से आए थे और दियोटसिद्ध में क्वारंटाइन में थे। इन मामलों के साथ हमीरपुर में आज एक दिन में 20 मामले सामने आए हैं। हमीरपुर में कुल आंकड़ा 35 पहुंच गया है। हमीरपुर में एक्टिव केस 30 हो गए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 141 हो गया है। एक्टिव केस 83 हो गए हैं। आज एक दिन में ही हिमाचल में 31 मामले सामने आए हैं। इसमें हमीरपुर जिला में 20, कांगड़ा में 6 और सोलन में पांच मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: Hamirpur में वाटर गार्डों को 8 माह से नहीं मिला वेतन, DC को सुनाया दुखड़ा
हमीरपुर में इससे पहले आए 16 मामलों का विवरण
देहरा डाकघर हटवाड़ तह घुमारवीं जिला बिलासपुर जो काफी समय से अपने ससुराल ग्राम व डाकघर बडेहर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर में रहता है जो मुंबई से 18 मई को आया था जो जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में संगरोधक किया हुआ था पॉजिटिव पाया गया है। डाकघर हरमंदिर तहसील नादौन जो 18 मई को मुंबई से ट्रैन के द्वारा हमीरपुर आया है, इसे पॉलिटेक्निक कॉलेज (Polytechnic College) बडु में रखा गया है। 40 वर्षीय निवासी जियाणा पोस्ट ऑफिस कक्कड़ तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर भी 18 मई को मुंबई से आया हुआ है। नवोदय विद्यालय डूंगरी में क्वारंटाइन किया हुआ है। 75 वर्षीय निवासी गांव डुग्गा खुर्द पीओ डूग्गा तहसील हमीरपुर जालधर से आने के उपरांत 19 मई को अपना टेस्ट करवाया था और घर में ही रह रहा था। गांव चंगर डाकघर कुल्हेड़ा तह बड़सर जिला हमीरपुर का 43 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से 18 मई को आया था जो जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में संगरोधक किया हुआ था। 60 वर्षीय गांव मकराना डाकखाना मक्कड़ 18 मई को मुंबई से आया है तथा इसे प्रशासन द्वारा संगरोध केंद्र (Quarantine Center) बड़ू में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking – सोलन के बाद कांगड़ा में 6 नए मामले, एक्टिव केस हो गए 64
आज सुबह हमीरपुर जिला से पांच मामले सामने आए थे। ये लोग भोरंज उपमंडल तथा टौणी देवी के रहने वाले हैं और सभी मुंबई (Mumbai) से आए हैं। इन में दो लोग अमनेड़, एक झनियारा, एक सुनवी सलौणी व एक युवक बहल गुड़डू टौणी देवी का रहने वाला है। इसके बाद नादौन के ग्वालपत्थर के साथ लगते गांव करसोआ में एक ही परिवार के दो व गलोड़ के हटली के एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 53 साल व्यक्ति निवासी गांव करसोआ डाकघर ग्वाल पत्थर तहसील नादौन जिला हमीरपुर व 73 साल की महिला निवासी करसोआ डाकघर ग्वाल पत्थर तहसील जिला हमीरपुर पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों मां-बेटे हैं। यह 13 मई मुंबई से आए हैं। सेरा में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional quarantine) में थे। वहीं, 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी गांव हटली डाकघर ग्लोड़ जिला हमीरपुर, 16 वर्षीय युवक निवासी गांव हटली डाकघर ग्लोड़ जिला हमीरपुर व 20 वर्षीय युवती निवासी गांव हटली डाकघर गलोड़ जिला हमीरपुर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दियोटसिद्ध में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। यह भी मुंबई से आए हैं। एक ही परिवार के हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

