-
Advertisement
Shimla: रोहड़ू में एक ढाबे सहित चार दुकानें जलीं, 15 को जलने से बचाया
शिमला। जिला शिमला (Shimla) के रोहड़ू तहसील के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र शीलघाट में एक ढाबे सहित चार दुकानों (Shops) में आग लग गई है। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक सिविल सप्लाई की दुकान (Civil Supplies Shop) सहित अन्य करीब 15 दुकानों को जलने से बचा लिया है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि शार्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है।
यह भी पढ़ें: रात को बंजार में राशन की दुकान में भड़क गई आग, हुआ नुकसान

बता दें कि सर्दी की वजह से शीलघाट में दुकानें जल्दी बंद हो जाती हैं। उक्त ढाबे और दुकानों को भी दुकानदार बंद कर घर चले गए थे। करीब साढ़े सात बजे दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। एक सिविल सप्लाई की दुकान सहित करीब 15 दुकानों को जलने से बचाया। पुलिस (Police) को भी सूचना दे दी गई है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

