हिमाचल: पीजी कॉलेज ऊना में छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, 4 छात्र हुए लहूलुहान

कॉलेज में 1 दिन के लिए सस्पेंड की टीचिंग, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हिमाचल: पीजी कॉलेज ऊना में छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, 4 छात्र हुए लहूलुहान

- Advertisement -

ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में कॉलेज में सोमवार सुबह दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष (Bloody Clash) हो गया। इस खूनी संघर्ष में 4 छात्र बुरी तरह से घायल (Injured) हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान दर्जनों छात्र इस मारपीट में शामिल रहे। वही कॉलेज प्रशासन ने पैदा हुई अफरा तफरी के बीच फौरन टीचिंग प्रोसेस को रद्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कॉलेज में लगे सीसीटीवी (CCTV) की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। ताकि वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो युवतियों में खूनी संघर्ष, एक ने दूसरी के गले पर ब्लेड से किया हमला

 

घटना के बाद कुछ देर में कॉलेज कैंपस को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। वारदात में घायल हुए सभी छात्र जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बहडाला के बताए जा रहे हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ त्रिलोक चंद ने कहा कि वारदात के दौरान दर्जनों छात्र एकदम एक जगह पर इकट्ठा हो गया जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड ने भी छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात ना बनते देख फौरन पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal Breaking News | himachal news live | himachal abhi abhi news | current news of himachal pradesh | himachal news online | हिमाचल | छात्र गुटों | खूनी संघर्ष | छात्र लहूलुहान | HP crime | student | PG College Una | injured | latest himachal news in hindi | Himachal News | पीजी कॉलेज ऊना | latest news | Himachal headlines in Hindi | Bloody Clash | today himachal news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है