-
Advertisement
हिमाचल: दो युवतियों में खूनी संघर्ष, एक ने दूसरी के गले पर ब्लेड से किया हमला
Last Updated on November 22, 2021 by admin
सोलन। आपने कई बार युवकों को आपस में झगड़ते हुए देखा होगा। आज हम आपको दो युवतियों के बीच हुए खूनी संघर्ष (Bloody Clash) के बारे में बताने जा रहे हैं। यह मामला सोलन (Solan) जिला से सामने आया है। यहां दो युवतियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। एक युवती ने दूसरी पर तेज धार ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: 9 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने मांगी जांच
मिली जानकारी के अनुसार जिला के आईटीआई (ITI) के समीप दो युवतियों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। यह झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। इस पुरे घटनाक्रम में एक युवती ने अपनी ही सहयोगी पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवती की गर्दन पर ब्लेड से बार किया है, जिस वजह से उसको टांके लगाए गए है। दोनों युवतियां एक ही स्कूल मे पढ़ाई करती है। एक लड़की मूल रूप से किनौर की तो दूसरी नेपाली मूल की बताई जा रही है। पहले भी इन दोनों में किसी बात को लेकर लड़ाई हो चुकी है। लेकिन रविवार को नेपाली मूल की लड़की द्वारा दूसरी लड़की की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। फ़िलहाल युवती की हालत खतरें से बाहर बताई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group