-
Advertisement

शहीद की पत्नी से सुनार ने ठगे लाखों रुपए, 11 महीने बाद FIR हुई दर्ज
आए दिन बहुत सारे लगो ठगी (Fraud) का शिकार हो रहे हैं। कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ठगी का शिकार हुई हैं। जालसाज ने शहीद (Martyr) की शहादत पर सरकार द्वारा दिए गए 20 लाख रुपए ठग लिए। वहीं, अब पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के पूरे 11 महीने के बाद आरोपी के खिलाफ ठगी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: फास्टैग के पैसे वापस लेने के चक्कर में गंवा दिए 6 लाख, ठगी का हुआ शिकार
जानकारी के अनुसार, पीड़िता नीतू सिंह दो नाबालिग बच्चों के साथ दक्षिणी दिल्ली के खामपुर में रहती हैं। उनके पति संजय सिंह सीआरपीएफ (CRPF) में एसआई थे, जिनकी ड्यूटी कश्मीर में थी। वहीं, साल 2016 में पुलवामा के पंपोर में आतंकी हमले में संजय सिंह समेत आठ जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सरकार द्वारा उनके परिजनों को आर्थिक मदद दी थी।
संजय सिंह के शहीद होने के बाद नीतू सिंह पेंशन से दोनों बच्चों की देखरेख कर रही हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्हें सरकार से 20 लाख रुपए मिले थे। उन्होंने बताया कि देवली में ब्लू स्टार ज्वेलर नाम के शोरूम के मालिक कुशल कंवर ने उनसे कहा कि बैंक में पैसे जमा करवाने पर ब्याज कम मिलता है। आप सोने में निवेश कर लें, इससे आपको फायदा होगा।
इसके बाद कुशल कंवर ने रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए लेकिन उन्होंने एक साल तक कोई रिटर्न नहीं दिया। इसके बाद उसने रुपए लौटाने से भी इनकार कर दिया। पीड़िता के देवर सुधीर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस को सितंबर 2022 में इस मामले की शिकायत की गई थी। इसके बाद जांच के नाम पर पुलिस ने कई बार उन्हें थाने में बुलाया। इस मामले में वे जिला पुलिस उपयुक्त समेत अन्य कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिले।
सुधीर सिंह ने बताया कि बीएसएफ में हैं। साल 2016 में भाई के शहीद होने के बाद सरकार ने आर्थिक मदद दी थी। वहीं, भाभी इस रकम से अपना घर बनाना चाहती थीं, लेकिन ठगी के चलते उनका ये सपना टूट गया। उन्होंने बताया कि पिछले 11 महीने से लगातार भाग दौड़ करने के बाद अब पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group