-
Advertisement
G20 | Dharamshala | Summit |
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। यहां पर दुनिया भर के 20 देशों के प्रतिनिधि विज्ञान एवं तकनीकी विषयों पर मंथन कर भविष्य के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं। इस बैठक में तैयार होना वाला विजन डाक्यूमेंट भविष्य की दशा और दिशा तय करेगा। बैठक की अध्यक्षता रिसर्च एंड इनोवेशन इनशिएटिव गैदरिंग (आरआईआईजी) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के सचिव डा. सिरिवरी चंद्रशेखर कर रहे हैं। आज पहले दिन करीब आठ घंटे तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषयों पर मंथन हो रहा है।