-
Advertisement
First Hand: हिमाचल में सात साल की बच्ची से हैवानियत ,दोनों सगे भाई Arrest
Last Updated on March 21, 2020 by Deepak
नाहन। निर्भया रेप कांड के चार दरिंदों को अभी फांसी दिए 24 घंटे का समय भी नहीं बीता था कि सिरमौर में सात साल की एक मासूम से दो लोगों ने गैंग रेप (Gang rape) की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा की दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest)कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के घर पर किराये के मकान में अपने माता-पिता के साथ रह रही बच्ची से आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: कांगड़ा जिला में सभी कार्यालय बंद, बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं Postponed, निजी बसों पर रोक
वारदात के बाद सहमी बच्ची के अभिभावकों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। लिहाजा, चंद घंटे बाद ही दोनों भाइयों हिमांशु व प्रियांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा लिया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाना में रात को मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।