-
Advertisement

पेट में हमेशा रहता है भारीपन? जाने कौन सी चीजें बनाती हैं भयंकर गैस
बदलते समय के साथ-साथ हमारा खान-पान भी बदल रहा है। जो हेल्दी होने की बजाए हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। इन्हीं समस्याओं में से एक है पेट मे गैस बनना और ब्लोटिंग की परेशानी। कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक परेशान करती है. कई बार अत्यधिक गैस असहज या दर्दनाक भी हो जाती है. गैस आमतौर पर खाली पेट और गलत खानपान के कारण बनती है। ऐसे में लोगों को अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
गैस और ब्लोटिंग को बढ़ाने वाले फूड्स
पॉपकॉर्न- लोग अक्सर पॉपकॉर्न को बड़े शौक से खाते हैं पर क्या आपको पता है कि भले ही ये स्वाद से भरपूर हो लेकिन यह साबुत अनाज होता है। इसमें मौजूद फाइबर की अधिक मात्रा के चलते यह डाइजेस्ट करने में आसान नहीं होता है। इसे पचाने के प्रोसेस में आपकी आंतों में गैस बन सकती है, जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है।
भुने हुए चने–भुने हुए चने यूं तो सेहत के लिए अच्छे होते हैं लेकिन इसमें फाइबर और कॉम्पलेक्स कार्ब्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आपकी बड़ी आंत में पहुंचने से पहले ये कार्ब्स और फाइबर पूरी तरह से ब्रेक डाउन नहीं होते हैं, तो गट बैक्टीरिया इन्हें फरमेंट कर देता है। जिससे पेट में गैस और भारीपन होता है।
सलाद-कच्ची सब्जियां यूं तो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसे कंपाउंड भी होते हैं, जिन्हें पचाना कुछ लोगों के लिए आसान नहीं होता। सलाद को सही से चबाए बिना खा लेना भी पेट में गैस पैदा करता है। प्याज भी पेट में गैस बनाता है। प्याज में फ्रूटान्स होते हैं, जो बड़ी आंत में मौजूद गट बैक्टीरिया से फर्मेंट हो जाते हैं और गैस बनाते हैं।
दूध-दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को इसे पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन दूध में मौजूद लैक्टोस अक्सर सही तरह से ब्रेक डाउन नहीं होते हैं, जिसकी वजह से ब्लोटिंग और गैस हो जाती है। खासकर, जो लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं, उन्हें इसे अवॉइड करना चाहिए।
सेब-सेब हमें कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन कच्चे सेब में मौजूद फ्रुक्टोज को पचाना मुश्किल होता है और कई लोगों को सेब (सेब के सिरके के नुकसान) खाने के बाद पेट में गैस बनने की शिकायत होती है।