-
Advertisement
धर्मशाला में अलसुबह युवती के साथ छेड़छाड़, कार में पीछा कर रहा था युवक
दीपक/ धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नारोजी रोड(Naroji Road of McLeodganj) पर अल सुबह युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सुबह लगभग 3 बजे एक युवती अपने एक दोस्त के साथ कार( car) में जा रही थी। जबकि एक अन्य कार में युवक काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। जब युवती ने कार रोककर उस युवक से पीछा करने के बारे में पूछा तो युवक ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो गया।
छेड़छाड़ करने वाला युवक धर्मशाला का
स्थानीय लोगों के पूछने पर युवती ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाला युवक धर्मशाला (Dharamshala)का ही रहने वाला है और काफी देर से उनका पीछा कर रहा था। इसके बाद पुलिस( police) थाने में इस बारे सूचित किया गया । सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और सारा मामला जाने के बाद युवती को सही सलामत उसके घर तक पहुंचाया गया। हालांकि युवती ने पुलिस में एफआईआर करने से मना कर दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

