-
Advertisement
कांगड़ा में प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध गर्भवती होने पर शादी से मुकरा
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक युवक ने छात्रा (Student) को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध (Rape) बना लिए। जिससे छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा ने जब युवक को शादी (Marriage) करने के लिए कहा तो युवक ने इंकार कर दिया। जिसके चलते छात्रा ने पुलिस थाना धर्मशाला में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। छात्रा कांगड़ा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान (Private Educational Institution in Kangra) में पढ़ाई करती है और पीजी में रहती है। जबकि आरोपी युवक उसी पीजी के पास ही रहता है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:मंडी की महिला के साथ हरियाणा के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म मामला दर्ज
धर्मशाला महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह वह पिछले 3 साल से कांगड़ा में निजी पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा के अनुसार पीजी के सामने रहने वाले एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा (Marriage Hoax) देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनायाए जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। जब युवक को शादी करने के लिए कहा तो वह शादी की बात से साफ मुकर गया। वहीं युवती की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महिला पुलिस सेल की टीम ने बुधवार को ही कांगड़ा से आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

