हिमाचली लोक संस्कृति की झलक

हिमाचली लोक संस्कृति की झलक

- Advertisement -

मंडी। जिला मंडी के देव संस्कृति सदन (Dev Sanskriti Sadan) में आने वाले तीन दिनों तक हिमाचली लोक संस्कृति (Himachali folk culture ) की झलक देखने को मिलेगी। जिसमें प्रदेश भर के 32 कॉलेजों के 420 प्रतिभागी फोक और क्लासिक डांस में अपना जौहर दिखाएंगे।


 

Himachali-folk-culture

Himachali-folk-culture

 

शुक्रवार को मंडी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh University) के तहत यूथ फेस्टिवल डांस कांपिटीशन ग्रुप तीन का शुभारंभ किया गया। लगभग 25 वर्षों के बाद आयोजित करवाई जा रही इस प्रदेश स्तर की नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ सरदार पटेल युनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर देवदत्त शर्मा ने किया। यह प्रतियोगिता आने वाले 4 दिसंबर तक जारी रहेगी।

 

Himachali-folk-culture

Himachali-folk-culture

 

शुभारंभ मौके पर सरदार पटेल युनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर देवदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक विधाओं के संवर्धन और हिमाचली संस्कृति को आने वाले लंबे समय तक सहेजने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इस प्रकार के कार्यक्रमों को मेन स्ट्रीम में जोड़ा गया है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगिण विकास होगा।

Himachali-folk-culture-3

Himachali-folk-culture-3

वहीं वल्लभ कॉलेज मंडी के प्राचार्य डॉक्टर वाईपी शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से सभी को एक दूसरे की संस्कृति को नजदीक से समझने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इसमें हिमाचल के फोक और क्लासिकल नृत्य (classical dance) की झलक देखने को मिलेगी।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal Pradesh University | district mandi | national education policy | Dev Sanskriti Sadan | Himachali folk culture | classical dance
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है