-
Advertisement
गो फर्स्ट की उड़ाने 9 मई तक रद्द, डीजीसीए ने दिया रिफंड करने का आदेश
गो फर्स्ट एयरलाइन (GoFirst Airline) भारी मुश्किलों के बीच में फंसती जा रही है। इंजन सप्लायर कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी की तरफ ये इंजनों की आपूर्ति ना हो पाने के चलते एयरलाइन को अपनी उड़ानों को अब 9 मई तक के लिए रद्व करना पड रहा है। इससे पहले कंपनी ने अपनी उड़ानों को तीन दिन के लिए रद्द किया था। वित्तीय संकट के बीच कंपनी की मुसीबत और बढ़ गई हैं।
सरकार से संकट से निकालने की मांग
इसी बीच कंपनी ने दिवालिया कार्रवाई के तहत सरकार से संकट से निकालने की मांग भी रख दी है। इस बीच एयरलाइन में बुकिंग करवा चुके यात्रियों ने अपने टिकट का रिफंड मांगना शुरू कर दिया है। इसी के चलते विमानन नियामक डीजीसीए ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। डीजीसीए (DGCA) ने एयरलाइन को कहा है कि वह यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया जल्द से शुरू कर दे।

