-
Advertisement
श्रेयस अय्यर के लिए गुड न्यूज, बने कप्तान, ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ संभालेंगे जिम्मेदारी
Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सेलेक्शन कमेटी ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको इंडिया-ए टीम का कप्तान बनाया गया है। 16 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय मैच में वो टीम की कप्तानी करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।इस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दोहरे शतक से चूके विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन को इस टीम में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर को इंडिया-ए टीम का नया कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की ओर से खेल चुके साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में जगह मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।
दो चार दिवसीय मैचों में से पहला मैच 16 से
ऑस्ट्रेलिया-ए और इंडिया-ए के बीच दो चार दिवसीय मैचों में से पहला मैच 16 से 19 सितंबर तक लखनऊ में होगा। दूसरा चार दिवसीय मैच 23 से 26 सितंबर तक लखनऊ में ही खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कानपुर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान होना बाकी ।
इंडिया-ए टीम की स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उप कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नीतीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर.
पंकज शर्मा
