-
Advertisement
Google Search के साथ ऐसे मनाएं होली, यह स्टेप्स करें फॉलो
Last Updated on March 10, 2020 by
नई दिल्ली। गूगल (Google) ने अपने यूजर्स के साथ होली (Holi) सेलिब्रेट करने के लिए एक खास तरह की ट्रिक बनाई है। जिसके साथ आप सिर्फ एक क्लिक में रंगों की बौछार का आनंद ले पाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ गूगल पर जाकर होली टाइप करना होगा। होली सर्च करने के साथ ही आपको गूगल के साथ होली खेलने के लिए कुछ स्टेप्स भी फॉलो करने होंगे। जानिए किस तरह से आप गूगल पर होली का आनंद ले सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
गूगल पर सबसे पहले होली लिखें और सर्च (Search Holi) करें।
सर्च रिजल्ट पर अब आपको कलर से भरी हुई प्लेट दिखेंगी।
आपको इन प्लेट्स पर क्लिक करना है। इसके बाद आप पेज पर जहां भी क्लिक करेंगे आपको रंग ही रंग देखने को मिलेंगे। यह रंग देखने में ऐसे लगते हैं मानो किसी से पानी के रंग भरे गुब्बारे फोड़े हों।
इस कलर को स्क्रीन से हटाने के लिए भी गूगल ने एक बटन भी दिया है। ये बटन ऊपर की तरफ पानी की बूंद शेप में दिया गया है। जैसे ही यूज़र इसपर टैप करेगा, स्क्रीन क्लीन होकर फिर से पहले जैसी हो जाएगी।