- Advertisement -
शिमला। कोरोना वायरस के चलते हिमाचल में देश व विदेशी पर्यटकों की एंट्री बेन कर दी है। यह फैसला सरकार ने आज लिया है। कल सरकार दो महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Public Transport) और सरकारी कर्मचारियों से संबंधित फैसला ले सकती है। यह बात सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था।
उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों को घर पर काम करने को लेकर या रोटेशन संबंधित सरकार कोई फैसला ले। उनकी बात का सुना गया है और कल इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि कई राज्यों में व केंद्र सरकार के कर्मचारियों को घर पर काम करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही ड्यूटी में रोटेशन का भी निर्णय लिया है। हिमाचल में भी कर्मचारी कोरोना वायरस को लेकर कुछ इस तरह की व्यवस्था की मांग कर्मचारी कर रहे हैं।
वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर भी कल निर्णय लिया जाएगा। अभी तक प्रदेश के अंदर और बाहर की बसों को सैनेटाइज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या कम की गई है। उन्होंने कहा कि लोग आवश्यकता होने पर ही सार्वजनिक स्थलों पर जाए। अनावश्यक जाने से बचें। सरकार की कोशिश है कि हिमाचल में कोरोना वायरस से कोई मौत ना हो। संतोष की बात यह है कि अभी तक हिमाचल में कोरोना वायरस का कोई भी मामला पॉजीटिव नहीं है।
- Advertisement -