-
Advertisement
हिमाचल Govt ने बदले डीएसपी रैंक के दो अधिकारी, पढ़े कौन कहां गया
शिमला। प्रदेश सरकार ने डीएसपी रैंक के दो पुलिस अधिकारियों के तबादले (Transfer) किए हैं। इसके तहत पांवटा के डीएसपी (DSP Paonta) सोमदत्त को धर्मशाला में स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) में तैनात किया गया है। जबकि वीर बहादुर पांवटा के नए डीएसपी होंगे। वीर बहादुर अभी धर्मशाला (Dharamshala) में सीआइडी में कार्यरत थे। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है।
यह भी पढ़ें: Breaking : कोरोना संकट के बीच हिमाचल में बदल डाले IAS, सचिव HPPSC किसे लगाया पढ़ें
इससे पहले आज ही सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) के भी तबादले किए हैं। आईएएस अधिकारी आशुतोष गर्ग अब लोक सेवा आयोग (HPPSC) के सचिव होंगे। आशुतोष गर्ग अभी तक एडीसीए डीआरडीए मंडी के पद पर तैनात थे। जबकि लोक सेवा आयोग की सचिव आईएएस अधिकारी राखिल कहालों को विशेष सचिव (शिक्षा) तैनात किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

