-
Advertisement
संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान के वास्तुकार होने के अतिरिक्त, डॉ. अंबेडकर ने लोगों को सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए निर्बाध रूप से काम किया और गरीबों, शोषितों और निम्न वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
उन्होंने सामाजिक भेदभाव, महिलाओं व श्रमिकों के अधिकार और भाईचारे के संदेश के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बाबा साहेब अम्बेडकर सोसाइटी के कैलेंडर का विमोचन भी किया।