-
Advertisement
Himachal में 21 से 29 सितंबर तक होने वाली विभागीय परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी
शिमला। हिमाचल (Himachal) प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार के विभिन्न श्रेणियों के पात्र अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा (Departmental Examination) 21 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा/हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा/हिमाचल प्रदेश वन सेवा, तहसीलदार व नायब तहसीलदार, राज्य में कार्यरत अन्य समस्त राजपत्रित अधिकारी/पात्र अराजपत्रित अधिकारी (अधीक्षक व वरिष्ठ सहायक) तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षकों/हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के राजपत्रित अधिकारी/पात्र अराजपत्रित अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अभियंताओं व हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ प्रबंधकों/सहायक अभियंताओं के लिए निर्धारित डेटशीट (Datesheet) के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: आज से शुरू होंगी PG परीक्षाएं, HPU ने केंद्र की एसओपी अनुसार पूरी की तैयारियां
उन्होंने कहा कि जो अभ्यार्थी परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं वह परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचे तथा सामाजिक दूरी नियमों का पालन करें। परीक्षा केंद्रों में व्यक्तिगत सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी बीमार है तो वह इसकी सूचना केंद्र अधीक्षक (Center Superintendent) को दें और यदि किसी अभ्यर्थी को कोरोना संक्रमित घोषित किया गया है तो वह बोर्ड को इस बारे में कम से कम दो दिन पहले सूचित करें ताकि उनकी परीक्षा अलग से किसी क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) में करवाने की व्यवस्था की जा सके। सभी अभ्यर्थी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप होना सुनिश्चित करें तथा भारत सरकार द्वारा कोरोना के बारे में जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

