-
Advertisement
भारतीय महिला ने किया ऐसा कारनामा, गिनीज बुक ने शेयर की वीडियो
Last Updated on January 4, 2022 by sintu kumar
भारत में हुनर की कमी नहीं है। भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम बहुत बार रोशन किया है। हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भारत की एक हुनरबाज महिला का वीडियो शेयर किया गया है। इस महिला ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवाया है। वीडियो में महिला अपने बालों से एक डबल डेकर बस को खींचते हुए नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें-मेट्रो में लड़की ने किया ये काम, लड़के ने तुरंत दे दी सीट
https://www.instagram.com/p/CYR0rbMKGCn/
भारतीय महिला ने ऐसा करामात दिखाया कि वहां मौजूद सभी लोग खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर हो गए। महिला का नाम आशा रानी है। आशा रानी का यह पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। आशा रानी यह प्रदर्शन 2016 में इटली (Italy) के मिलान में किया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस पुराने वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस थ्रोबैक वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि आशा रानी द्वारा बालों से सबसे भारी (12,216 किलोग्राम) वाहन खींचा गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आशा रानी डबल डेकर बस को अपने बालों की चोटियों से खींच रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आशा बड़ी सावधानी के साथ बस को खींचती हैं और रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद भावुक हो जाती हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के बाद आशा को आयरन क्वीन के रूप में सम्मानित किया गया था। बता दें कि आशा ने अब तक अपनी अनोखी वेटलिफ्टिंग स्किल्स (Weightlifting Skills) के लिए सात गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।