-
Advertisement
नकली पलकें लगवा रही महिला की आंख में गिरा गोंद: अंधी हो गई!
Last Updated on October 4, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। दुनिया भर के लोग अपने आप को बेहतर और प्रेजेंटेबल दिखाने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। इसी से में एक ब्यूटी ट्रीटमेंट के तहत लोग अपनी पलकों को ऊपर नकली पलकें (Fake Eyelashes) भी लगवाते हैं, लेकिन यह ट्रीटमेंट आपके लिए काफी बुरा और नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। दरअसल ब्राज़ील स्थित रोंडोनिया से सामने आए ताजा मामले में एक महिला ब्यूटी सैलून में नकली पलकें लगवा रही थी। इसी दौरान ऐसा हादसा हुआ कि उसने अपनी एक आंख की रोशनी खो दी!
यहां जानें पूरा मामला
बतौर रिपोर्ट्स, ‘वर्षीय महिला ने दावा किया कि उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। दरअसल, जिस गोंद से उसकी आंखों पर नकली पलकें चिपकाई जा रही थीं, वो गलती से उसकी आंखों में गिर गया जिसके बाद उन्हें दिखना बंद हो गया। महिला ने अपने चेहरे की फोटो शेयर की और बताया कि उसने पूरी तरह से अपनी एक आंख की रोशनी खो दी है। जबकि दूसरे आंख से भी उसे कम नजर आ रहा है। कथिततौर पर जिस गोंद से महिला की नकली पलकों को चिपकाया जा रहा था वही उनकी आंख में गिर गया, जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों दे दी है।
यह भी पढ़ें: सोते हुए आदमी का Phone ले गया बंदर, खूब खींची Selfie, देखिए मजेदार Video
उन्होंने अपने बयान में कहा कि सैलून की ब्यूटीशियन (प्रोफेशनल) ने उनकी आंखों में गोंद गिरा दिया, जिसके बाद वो तेज दर्द से जूझने लगीं। हालांकि, ब्यूटीशियन ने उन्हें एक ग्लास पानी ऑफर किया और फिर उन्होंने घर जाने का फैसला किया। हालांकि, जब महिला की आंखों का दर्द कम नहीं हुआ, तो उन्होंने तुरंत क्लिनिक जाने का फैसला किया। पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि महिला ने क्लिनिक के स्टाफ को बताया कि उन्हें दाहिनी आंख से कुछ दिख रहा है। साथ ही, बाईं आंख से भी धुंधला नजर आ रहा है। इस मामले पर महिला की बहन ने एक्शन लेते हुए कोर्ट का रास्ता चुना है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की चोटें स्थायी हैं या फिर नहीं।