-
Advertisement
Guru Gobind Singh/ prakesh parv/ Nagar Kirtan
Last Updated on December 29, 2022 by Neha Raina
गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश दिवस जिला ऊना में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। गुरु नानक देव के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी के मार्ग दर्शन में गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। विशाल नगर कीर्तन कुरियाला गांव से किला बाबा बेदी साहिब ऊना साहिब तक सजाया गया। नगर कीर्तन प्रात: काल गुरुद्वारा कुरियाला से शुरू होकर डंगेहड़ा, बरनोह, डंगोली, कोटला कलां व नंगल रोड़ होता हुआ किला बाबा बेदी साहिब पहुंचा।