-
Advertisement
शादी के लिए छुट्टी पर जा रही थी महिला कॉंस्टेबल, पुलिस वालों ने थाने में किया ऐसा काम
अक्सर हम देखते हैं कि शादी से पहले हल्दी की रस्म की जाती है। शादी वाले घर में दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है और धूमधाम से इस उत्सव को मनाया जाता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक महिला की हल्दी की रस्म (Haldi Ceremony) थाने में की गई। इस महिला को थाना अधिकारी और थाने के स्टाफ ने अनोखे अंदाज में विदाई दी।
यह भी पढ़ें- महिला पुलिस ऑफिसर ने अपने मंगेतर को किया गिरफ्तार, खिलाई जेल की हवा
ये मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड मुख्यालय के थाने का है। नागु बतोर कॉंस्टेबल थाने में कार्यरत हैं, जो कि अपनी शादी के लिए छुट्टी पर जा रही थी। नागु की 13 मई, 2022 को शादी होने वाली है। इसी के चलते नागु को थाना अधिकारी और थाने के स्टाफ ने थाने में ही हल्दी की रस्म अदा कर शादी की शुभकामनाओं के साथ छुट्टी पर भेजा।
पुलिसकर्मियों ने नागु को हल्दी लगाई और फिर विदा किया। थाना अधिकारी सीआईडी अजय सिंह राव ने बताया कि जैसे ही उन्हें महिला कॉन्स्टेबल की शादी का पता चला तो उन्होंने तुरंत उसकी हल्दी की रस्म का प्लान किया। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह ड्यूटी कर रही थी और हमारा इस प्लान से वो सरप्राइज हो गई।

