-
Advertisement
पैतृक गांव भांबला में Kangana की मस्ती, भाई को लगाई हल्दी- निभाई शादी की रस्में
मंडी। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) के छोटे भाई अक्षत रणौत की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी की रस्मों को निभाने के लिए कंगना अपने पैतृक गांव भांबला जिला मंडी हिमाचल प्रदेश पहुंच गई हैं। आज कंगना के भाई अक्षत को बटना (हल्दी और चंदन का लेप) लगाया गया और उसके बाद कुलदेवता और ननिहाल वालों को शादी (Wedding) का पहला निमंत्रण दिया गया। यह सारी रस्में भांबला स्थित घर पर ही निभाई गई। कंगना ने भाई अक्षत को हल्दी और चंदन का लेप लगाया और खूब मस्ती की।
यह भी पढ़ें: #Kangana के साथ बीजेपी ओबीसी मोर्चा, अंत तक लड़ेंगे स्वाभिमान की लड़ाई

11 नवंबर को होगी छोटे भाई अक्षत रणौत की शादी
परंपरा के अनुसार शादी का पहला निमंत्रण कुलदेवता को दिया जाता है, ताकि शादी समारोह विघ्न बाधा के संपन्न हो। इसके बाद कंगना अपने परिवार वालों के साथ सधोट गांव स्थित अपने ननिहाल पहुंची और मामा को शादी का निमंत्रण (Invitation) दिया। बता दें कि 11 नवंबर को अक्षत की शादी जयपुर के किसी पैलेस में होने जा रही है। अक्षत का रिश्ता चंडीगढ़ (Chandigarh) की रहने वाली एयर होस्टेस (Air Hostess) के साथ हुआ है। उससे पहले कंगना के चचेरे भाई की शादी 21 और 22 अक्टूबर को भांबला में होगी। इस शादी समारोह में कंगना शामिल होगी और उसके बाद जयपुर चली जाएंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



