-
Advertisement
Job चाहते हैं तो कर लो ये काम, Certificate लेकर आना होगा Employment Office
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय (Employment Office) में हजारों बेरोजगार आवेदकों के लिए प्रदेश सरकार ने राहत दी है। लॉकडाउन के चलते जनवरी से मार्च तक रोजगार कार्ड के नवीनीकरण नहीं होने पर इनके कार्ड ऑनलाइन ही सरकार द्वारा अगली तिथि तक नवीनीकरण कर दिए थे। वहीं, अप्रैल, मई, जून माह के नवीनीकरण का काम आजकल चला हुआ है जिसके लिए किसी को भी अपने सर्टिफिकेट (Certificate) लेकर रोजगार कार्यालय आकर नवीनीकरण करवाना होगा।
ये भी पढे़ं – Job: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता -सहायिका बनने को हो जाओ तैयार,सात अगस्त तक यहां करें आवेदन

जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नवीनीकरण काम नहीं हो सका था, लेकिन अब प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार नवीनीकरण (Renew employment card) कार्य शुरू किया गया है। टीजीटी आर्ट्स और नॉन मेडिकल के पदों को भरने की कवायद भी तेज हो गई है। रोजगार कार्यालय हमीरपुर के माध्यम से पदों को भरने के लिए प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है जिसके बाद शिक्षा विभाग के द्वारा साक्षात्कार आयोजित करके पदों को भरा जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

