-
Advertisement
Breaking:कोरोना Curfew से पहले हिमाचल के इस शहर में पुलिस का Flag March -देखें Video रपट
हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना ( Corona) की चेन तोड़ने के लिए सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू ( Corona curfew) लगाया गया है। सात मई से प्रदेश में लगने वाले कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों का पालन करवाने के लिए हमीरपुर पुलिस( Hamirpur Police) ने बाजार में आज फ्लैग मार्च ( Flag march) किया गया। इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने पूरे बाजार चक्कर लगाया और लाउड स्पीकर से लोगों का कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों का पालन करने के लिए आहवान किया। फ्लैग मार्च के दौरान कार्यकारी एचएचओ धर्म चंद की अगुवाई में पुलिस जवानों ( Police jawan)ने गांधी चौक से नादौन चौक होते हुए बस अड्डे और बाजार की परिक्रमा की।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज भी आंकड़ा 3,500 पार, कांगड़ा में ही 1,292 केस-32 की मृत्यु
कार्यकारी एचएसओ धर्म चंद ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों का पालन करने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च लोगों से आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि जरूरी सामान की दुकानों में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग के तहत ही सामान देने के लिए आगह किया। उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर भी उचित दूरी बनाकर काम करने की हिदायत दी गई। उन्होंने लोगों से कहा कि बेवजह घर से बाहर ना निकले।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

