-
Advertisement
फतेहपुर में पंचायत भवन से 100 मीटर दूर मिला हैंड ग्रेनेड
फतेहपुर। विकास खंड फतेहपुर के पंचायत फतेहपुर के साथ लगती पंचायत हाड़ा के भवन से 100 मीटर की दूरी पर रिहायशी क्षेत्र में गुरुवार को एक जिंदा हैंड ग्रेनेड (Hand Granade) मिला। इससे शहर में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि जब वे घर से बाज़ार की तरफ आ रहे थे, उस समय उन्होंने रास्ते के किनारे ग्रेनेड जैसी चीज पड़ी देखी। उसकी जानकारी उन्होंने थाना फतेहपुर (Fatehpur) में दी।
जानकारी मिलते ही थाना फतेहपुर की टीम मौक़े पर पहुंची व ग्रेनेड के पास के करीब 100 मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि ग्रेनेड की जानकारी बीडी सेल धर्मशाला(Dharamshala) को दे दी गई है। आगामी कार्यवाही होने तक क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं प्रधान सुशील कलिया ने बताया कि इस रास्ते से करीब 100 लोगों का आना जाना रहता है। उन्होंने कहा कि जीवित ग्रेनेड मिलना चिंताजनक है।
यह भी पढ़े:पांवटा साहिब में ड्रग्स बरामद, मां-बेटे समेत चार गिरफ्तार

