- Advertisement -
नई दिल्ली। क्रूजर बाइक निर्माता अमेरिकन कंपनी हार्ली-डेविडसन (Harley Davidson) ने भारत से अपना कारोबार समेटने का ऐलान कर दिया है। कंपनी द्वारा गुरुवार को भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स ऑपरेशन बंद करने का फैसला किया गया है। कंपनी द्वारा यह फैसला रिस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया के तहत लिया गया है, जिसका नाम ‘The Rewire’ रखा है। आज अपने कर्मचारियों को एक बार फिर से नया ढांचा तैयार करने में आने वाले कॉस्ट की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक साल 2020 में कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग कॉस्ट 75 मिलियन डॉलर रखी गई है और इसमें भारत में कंपनी के ऑपरेशंस बंद करना भी शामिल है।
कंपनी की तरफ से लगातार इस बात को लेकर पहले से ही संकेत दिए जा रहे थे। अगस्त में ही इस क्रूजर बाइक निर्माता ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में घाटे का सामना करना पड़ रहा था। बताया गया है कि कंपनी अब अपने अमेरिकी कारोबार को ही आगे बढ़ाने पर फोकस करेगी। बतौर रिपोर्ट्स, भारतीय बाजार में वित्त वर्ष 2019 में हार्ली बाइक्स की सेल्स 22 फीसदी गिरी थी। कंपनी ने इस साल केवल 2,676 यूनिट्स की ही बिक्री की थी। इसके पहले वित्त वर्ष में 3,413 यूनिट्स की बिक्री की थी। भारत में बिकने वाली 65 फीसदी बाइक्स 750CC से कम क्षमता वाली होती हैं।
बता दें कि नई नीति की तहत कंपनी ने भारत में सेल और मैन्युफैक्चरिंग दोनों ऑपरेशंस ही बंद कर रही है। यानी कि ना तो बाइक्स तैयार की जाएंगी और ना ही इनकी सेल इस दौरान होगी। बीते कुछ समय से कंपनी पर बाइक्स की सेल बढ़ाने का काफी दबाव रहा है। भारत समेत दुनिया के कई बाजारों में कंपनी की सेल बीते कुछ समय में काफी कम हुई है। हालांकि भारत में प्रीमियम बाइक्स सेगमेंट में हार्ले डेविडसन अभी भी लीड कर रही है।
- Advertisement -