-
Advertisement
Haryana Congress MLA | Big Update | CM Sukhwinder Sukhu |
हिमाचल प्रदेश के शिमला के गलू में ट्विन टावर होटल में ठहरे हरियाणा कांग्रेस के विधायक चायल के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक चायल के साथ लगते जनेड़घाट में ITC कंपनी के होटल में लंच करने और सैर सपाटा करने गए हैं। शाम को वापस ट्विन टावर होटल लौट सकते हैं। शाम को ट्विन टावर होटल में हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ डिनर रखा गया है। बता दें कि हरियाणा में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने है। इससे पहले कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला लाकर ठहराया है, जो कि शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर कुफरी के पास गलू स्थित ट्विन टावर होटल में ठहराए गए। विधायकों के ठहरने वाले होटल परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर दिन रात पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। दरअसल, कांग्रेस को आशंका है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।
