-
Advertisement
Haryana: उच्च और तकनीकी शिक्षा की परीक्षाओं का होगा आयोजन; ये रहा पूरा Schedule
चंडीगढ़। देश में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच हरियाणा (Haryana) सरकार ने सूबे में उच्च और तकनीकी शिक्षा की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं (Exams) आयोजित कराने का निर्णय किया है। प्रदेश सरकार द्वारा इस बारे में बताया गया कि उच्च और तकनीकी शिक्षा की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 1 से 31 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
प्रदेश से बाहर के विद्यार्थियों को औसत आधार पर अंक दिए जाएंगे
प्रवक्ता द्वारा आगे बताया गया कि परीक्षा का परिणाम 7 अगस्त तक जारी किया जाएगा। प्रदेश से बाहर के विद्यार्थियों को औसत आधार पर अंक दिए जाएंगे। अपना परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए वह भौतिक परीक्षा दे सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों को 50 फीसदी इंटरनल असेसमेंट के अंकों और 50 फीसदी बीते सेमेस्टर के अंकों के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल (Hostel) खुले नहीं रहेंगे। उच्च शिक्षा प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता की ओर से इस तरह के कई निर्देश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: 10 साल से नक्सलियों को सामान मुहैया कराने के आरोप में BJP नेता अरेस्ट
जुलाई के पहले सप्ताह होंगी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं
वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच जेसी बोस (वाईएमसीए) विवि ने संबद्ध कालेजों के सभी पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी की जाएगी। यह जानकारी देते हुए कुलपति प्रो। दिनेश कुमार ने बताया कि छात्रों के व्यापक हितों में उनके करियर को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अन्य सभी पाठ्यक्रमों की मध्यवर्ती सेमेस्टर की परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय मौजूदा परिस्थितियों तथा राज्य सरकार के दिशानिर्देशों की समीक्षा के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में लिया जाएगा।
