-
Advertisement
वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है
Last Updated on January 3, 2021 by Sintu Kumar
भारत एक लोकतांत्रिक देश है, मतदान हमारे लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा है। बहुत सी ऐसी चीज़े हैं जो हमारे मतदान से ही तय होती हैं। मतदान एक ऐसा समय होता है जब हम यह अधिकार रखते हैं की अपने देश ,प्रदेश,पंचायत,नगर निकाय का भविष्य निर्धारित करने के लिए एक ऐसे व्यक्ति को चुने जो हमारे क्षेत्र.इलाके की भागदौड़ संभाल सके और प्रगति को आगे की और ले जाए। याद रखे आपकी आवाज़ महत्वपूर्ण है, लेकिन बहुत आश्चर्य की बात है की इतने बड़े अधिकार और देश, प्रदेश,पंचायत,नगर निकाय के प्रति इतनी बड़ी जिम्मेदारी को बहुत से लोग नहीं निभाते और बैलट से दूर रहना ही चुनते हैं। हर एक वोट मायने रखता है। हर किसी को अपने भीतर इस भावना को लाना होगा कि मैं एक स्वतंत्र देश का नागरिक हूं। मतदान मेरा अधिकार ही नहीं बल्कि मेरी ज़िम्मेदारी भी है। मतदान ऐसी शक्ति है जिसका उपयोग कर मैं एक योग्य व्यक्ति को चुन सकता हूं और अपने देश, प्रदेश,पंचायत,नगर निकाय के विकास में भागीदार हो सकता हूं। इसी दृष्टिकोण के साथ अपनी ज़िम्मेदारी को निभायें और मताधिकार का प्रयोग करें। हिमाचल प्रदेश में इस वक्त पंचायत व स्थानीय निकायों के चुनाव का दौर चल रहा है। हम सभी कोविड-19 के दौर से गुजर रहे हैं,इसलिए हमारे लिए ये अति महत्वपूर्ण है कि हम गाइडलाइन का ध्यान रखें,साथ ही अपने अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।