-
Advertisement
डंडे सेनेटाइज करते वक्त Head constable को वीडियो बनाना पड़ा महंगा, Suspend-लाइन हाजिर
Last Updated on March 27, 2020 by saroj patrwal
मंडी। कोरोना के खौफ के बीच सदर पुलिस थाना में तैनात हैड कांस्टेबल मनोज कुमार को सस्पेंड( Suspend)कर लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा मनोज कुमार के खिलाफ विभाग ने जांच के आदेश भी दिए हैं। ये वही मनोज कुमार है जो अपनी देशभक्ति की कविताओं के जरिए काफी चर्चित रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मनोज कुमार ने पुलिस थाना( Police Thana) में डंडे सेनेटाइज करते समय एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में वह यह कहते हैं कि पुलिस अब हिंसक हो गई है। लोग मान नहीं रहे हैं। अब उन पर डंडे बरसाए जाएंगे। पुलिस के डंडों से जिन लोगों की पिटाई होगी, उनको कोरोना( Corona) हो सकता है।
मनोज कुमार ने वीडियो बनाकर उसे अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही थी। जब पुलिस प्रशासन के संज्ञान में मामला आया तो मनोज कुमार को देर रात सस्पेंड कर दिया गया। एसपी गुरदेव शर्मा का कहना है डंडे सेनेटाइज करते समय उन्हें लोगों पर बरसाने की बात करने वाले हैड कांस्टेबल मनोज कुमार को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है।