-
Advertisement
#HPSSC: रेडियोग्राफर के इन 80 पदों पर अब नहीं होगी भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने वापस लिए पद
हमीरपुर। मार्च माह में विज्ञापित रेडियोग्राफर (Radiographer) पोस्ट कोड 779 के 80 पदों पर अब भर्ती नहीं होगी। इन पदों के लिए 3 अप्रैल 2020 तक आवेदन मांगें गए थे। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने प्रशासनिक कारणों के चलते पोस्ट कोड 779 के पदों को वापस ले लिया है। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है।बता दें कि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (#HPSSC) ने चार मार्च 2020 को करीब विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए पांच मार्च से 3 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगें गए थे। इन पदों में 80 पद रेडियोग्राफर एलोपैथी पोस्ट कोड 779 के भी थे। यह पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भरे जाने थे। अब स्वास्थ्य विभाग ने इन पदों को वापस ले लिया है।
यह भी पढ़ें: #HPSSC: पोस्ट कोड 796 और 774 को किया है Apply तो जरूर पढ़ें यह खबर

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


