-
Advertisement
हिमाचल में प्री-मानसून की एंट्री के पहले तेज बारिश, खेत खलियान पानी से लबालब, गर्मी से राहत
Pre-Monsoon Himachal : हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले कई भागों में बारिश जारी है। खास तौर पर प्रदेश के निचले इलाकों में रुक- रुक कर बारिश हो रही है। राजधानी शिमला में भी सुबह के समय तेज बारिश हुई। इससे स्कूली बच्चों और आफिस जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई। कांगड़ा, सोलन, ऊना हमीरपुर , चंबा व कुल्लू में भी सुबह के समय भारी बारिश के बाद खेत खलियान पानी से भर गए।
कई स्थानों पर झमाझम बारिश
प्रदेश में बरस रही बौछारें जहां लोगों को गर्मी से राहत लेकर आई हैं, वहीं बारिश को बागवानी सहित कृषि के लिए भी लाभदायक माना जा रही है। सोमवार को प्रदेश में पहाड़ों के साथ कई मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा इन बौछारों को प्री-मानसून की बौछारें रिकार्ड किया जा रहा है। एक-दो दिन में पूरे हिमाचल में प्री मानसून का असर दिखाई देगा।
तेज बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिले में को दी गई है। इन जिलों में बारिश के साथ आंधी व तूफान भी चल सकता है। 21 और 22 जून के लिए निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
संजू चौधरी
