-
Advertisement
हाई हील्स महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरूषों के लिए बनाया गया था, पढ़ें पूरी खबर
Last Updated on December 8, 2021 by admin
नई दिल्ली। हाई हील्स महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। इसे पहनकर वे समाज में अपना रूतबा दिखाती हैं। अक्सर पार्टी या फंक्शन में महिलाएं हाई हील्स पहनकर पार्टी में जाती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हाई हील्स महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरूषों के लिए बनाए गए थे। ये पढ़कर आप चौंक गए होंगे। हालांकि, यह हकीकत है।आप यह जानकर अचरज होगी कि हाई हील्स पुरूषों की शुरुआत पुरुषों के लिए हुई थी।
दरअसल, पुरूषों के लिए सबसे पहले हील के जूते इसलिए बनाए गए थे, जिनका इस्तेमाल वह युद्ध और घुड़सवारी के दौरान करते थे। रिपोर्ट के अनुसार, घुड़सवारी के दौरान हाई हील के जूते पहनने पर पकड़ मजबूत होती थी और दुश्मनों का सामना करने में आसानी होती थी। इसलिए पुरुष हाई हील का इस्तेमाल किया करते थे।
बताया जाता है कि हाई हील्स का चलन 1000 साल पुराना है। इसका इस्तेमाल सबसे पहले 10 शताब्दी में शुरू हुआ था। पर्शिया साम्राज्य यानी वर्तमान के ईरान और इराक वाले रीजन के राजा ने हाई हील पहनना शुरू किया था। युद्ध के दौरान इस साम्राज्य के लोग हाई हील्स वाले जूते पहनते थे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से हाई हील्स के जूते काफी मजबूत और बेहतर माने जाते थे।
यह भी पढ़ें: 20 वर्ष की लड़की को हुआ 77 वर्ष के बुजुर्ग से प्यार, पढ़े कैसे शुरू हुई लवस्टोरी
वहीं, साल 1599 में जब पर्शिया के राजा शाह अब्बास ने अपने राजदूत को यूरोप भेजा था, तो उनके साथ हाई हील्स के जूते यूरोप जा पहुंचे थे। इसके बाद ही दुनियाभर में हाई हील वाले जूतों का चलन बढ़ गया। धीरे-धीरे कई देशों में हाई हील्स के जूतों का इस्तेमाल होने लगा और इसे पहनना रईसों और राजाओं का शौक बन गया। बता दें कि फ्रांस के शासक लुइस चौदहवें 10 इंच ऊंचे हील के जूते पहुंचते थे, क्योंकि उनकी लम्बाई सिर्फ पांच फुट चार इंच थी।इसके बाद सन 1740 का वह समय आया, जब सबसे पहली बार महिलाओं ने हाई हील्स पहनना शुरू किया।
यहीं से महिलाओं ने हाई हील्स पर कब्जा कर लिया और अगले 50 सालों में यह पुरुषों के पैरों से उतरकर महिलाओं की फेवरेट बन गई। समय के साथ-साथ अब इसके आकार और डिजाइन में काफी बदलाव आ गया है। हालांकि, हाई हील सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता, क्योंकि इसका सीधा असर कूल्हे, रीढ़ की हड्डी, घुटनों और एड़ी पर पड़ता है। लंबे समय तक हाई हील्स पहनने पर जोड़ों में दर्द हो सकता है।