-
Advertisement
स्टेटस स्टार्ट-अप रैंकिंग-2022 में हिमाचल को उत्कृष्ट राज्य का पुरस्कार
पंकज/ नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश को राज्यों के स्टार्टअप रैंकिंग-2022 (Startup Ranking 2022) कार्यक्रम के श्रेणी-बी (एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्य) में सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर (Best Performer) पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार राज्य में बेहतरीन स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र (Eco System) विकसित करने के लिए प्रदान किया गया। मंगलवार को नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में प्रदेश को यह पुरस्कार मिला है। प्रदेश का मूल्याकंन 7 सुधार क्षेत्रों और 27 कार्य बिन्दुओं पर किया गया। राज्य को क्षमता निर्माण में अग्रणी, फंडिग लीडर, सस्टेनेबिलिटी प्रमोटर, इनक्यूबेशन हब, मेंटरशिप चैंपियन, इनोवेटिव लीडर और संस्थागत चैंपियन (Institutional Champion) के रूप में मान्यता दी गई है।
आएगी नई स्टार्टअप नीति
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने उद्योग विभाग और स्टार्टअप टीम की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देश, बल्कि दुनिया भर में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में अग्रणी बनने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार नई स्टार्टअप नीति (New Startup policy) लेकर आएगी, जिसमें ग्रामीण आधारित स्टार्टअप और महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप के लिए विशेष प्रावधान होंगे। राज्य सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं नए इन्कुवेशन केंद्र स्थापित करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


