-
Advertisement
Himachal Cabinet: JOAIT-817 का रिजल्ट घोषित करने पर लगी मुहर, यहां पढ़े पूरे फैसले
Himachal Cabinet: शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट मीटिंग में JOAIT-817 के रिजल्ट घोषित( Result declared) करने पर मुहर लगा दी है। सुक्खू ने JOA-IT का रिजल्ट घोषित करने के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सब कमेटी बनाई थी। कमेटी आज कैबिनेट से इनका रिजल्ट घोषित करने की सिफारिश की, जिसपर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। इसके बाद परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को अधिकृत करने का निर्णय लिया।

- हिमाचल प्रदेश सचिवालय में क्लर्क के सीधी भर्ती के माध्यम से 50 पद भरने का निर्णय लिया।
- होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए ड्राइवरों के 113 पद भरने का निर्णय लिया।
- विभिन्न सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी में परिवर्तित करने की मंजूरी दे दी, जिन्होंने 31 मार्च को सात साल की सेवा पूरी कर ली है।
- एचपीएसईबीएल की बिजली की कमी को पूरा करने और एचपीएसईबीएल और राज्य के उपभोक्ताओं के लाभ के लिए हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित अनुसार एचपीएसईबीएल को मुफ्त बिजली आवंटित करने का निर्णय लिया।
- राज्य सीआईडी, हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पुलिस साइबर लैब की स्थापना के लिए भी अपनी मंजूरी दे दी।
- जिला कांगड़ा के इंदौरा में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय खोलने का निर्णय लिया।
- चम्बा जिले के चौरी में नया उपमण्डल पुलिस कार्यालय खोलने और चम्बा जिले में पुलिस पोस्ट सिहुंता को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया।
- चम्बा के पुलिस थाना चौरी के अंतर्गत हटली में नई पुलिस चौकी खोलने को मंजूरी दी।

