-
Advertisement
Himachal cabinet meeting under chairmanship of CM Jai Ram Thakur
Last Updated on July 30, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक इस वक्त राज्य अतिथि गह पीटरहाॅफ में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में चल रही है। बैठक से पहले आज कैबिनेट विस्तार कर तीन को शामिल किया गया है। जिस वक्त राजभवन में कैबिनेट का विस्तार हो रहा था,ठीक उसी वक्त प्रदेश सचिवालय के बाहर कर्मचारी नाराज हो कर नारेबाजी कर रहे थे। माजरा यह था कि हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कोरोना के मामले आने के बाद एहतियात ना बरते जाने पर नाराज कर्मियों ने आज काम बंद कर दिया। कई कर्मचारी जहां वापस अपने घरों को चले गए हैं वहीं कुछ ने सचिवालय गेट के आसपास नारेबाजी की। बुधवार को सचिवालय में एक कर्मी के पॉजिटिव आने का बाद सचिवालय में कमरा नंबर 10 से 110 तक सीएम ब्रांच सील कर दी गई है। इसके अलावा कंमरा नंबर 129 ए128 ए119 को भी सील किया गया है। राज्य सचिवालय कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि अफसरशाही को कई बार बताने के बावजूद एहतियात नहीं बरती जा रही है। जिसके चलते काम बंद कर दिया है। इसी बीच सचिवालय में आने वालों पर फिर से सख्ती बरतनी शुरु कर दी है।