-
Advertisement
दुकानें सुबह 9 से शाम 8 बजे तक खुलेंगी, पहली से खुलेंगे धार्मिक संस्थान; शादियों पर भी बड़ा फैसला
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सभी दुकानें( Shops) सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी जबकि रेस्तरां शाम 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी । शादियों में अब खुले आयोजन स्थलों में 100 लोग शामिल हो सकेंगे। वहीं हाल या अन्य बंद स्थलों में 50 लोग शामिल हो सकेंगे।
प्रदेश में सभी धार्मिक संस्थान पहली जुलाई से खुलेंगे लेकिन कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। ये निर्णय सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं। इसी तरह निर्णय हुआ है कि सरकारी दफ्तर ( Government office)पहली जुलाई से सौ प्रतिशत क्षमता के साथ काम शुरू कर देंगे । कैबिनेट ने 12 वीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( HPBOSE)की 12वीं कक्षा के अंक निर्धारण के लिए बनाए गए फॉर्मूले को भी हरी झंडी मिल गई है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking:दिल्ली सहित दूसरे राज्यों को भी चलेंगी बसें- ई- कोविड पास की जरूरत नहीं
12वीं कक्षा के थ्योरी अंकों की गणना करने के लिए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को 10 प्रतिशत, ग्याहवीं कक्षा के परिणाम को 15 प्रतिशत और प्रथम व द्वितीय टर्म एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं को 55 प्रतिशत का महत्त्व (वेटेज) देने के साथ-साथ अंग्रेजी विषय के परिणाम को 5 प्रतिशत का महत्त्व देने और आंतरिक मूल्यांकन को 15 प्रतिशत महत्त्व देने के आधार पर फार्मूला अनुमोदित किया। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जुलाई, 2021 के तीसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे।
गर्मियों में बंद होने वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में 26 जून से 25 जुलाई तक एक माह का अवकाश प्रदान करने की अनुमति दी। कुल्लू जिले में 23 जुलाई से 14 अगस्त, 2021 तक 23 दिनों का अवकाश होगा। इसके अतिरिक्त लाहौल-स्पीति में इस वर्ष एक जुलाई से 31 जुलाई तक एक माह का अवकाश रहेगा। सर्दियों में अवकाश वाले विद्यालयों में अध्यापक एक जुलाई, 2021 से पाठशाला में आना आरम्भ करेंगे। जबकि छात्रों के लिए आॅनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
कैबिनेट ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को इस प्रकार से योजना तैयार करने के निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों के अधिकांश शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों का टीकाकरण इस माह के अंत तक हो सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

