-
Advertisement
हिमाचल काडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त
शिमला। हिमाचल प्रदेश काडर के आइएएस अधिकारी (Himachal Cadre Retired IAS Officer) तरुण कपूर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी तरुण कपूर को पीएम नरेंद्र मोदी का सलाहकार (Advisor to PM Modi) नियुक्त किया गया है। उनका रैंक और स्केल भारत सरकार के सचिव पद के बराबर होगा। तरुण कपूर का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। कार्मिक मंत्रालय की ओर से इस बाबत सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। तरुण कपूर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। वह 30 नवंबर, 2021 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तरुण कपूर (Tarun Kapoor) हिमाचल में कुछ जिलों के डीसी भी रह चुके हैं। वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वह हिमाचल में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें- जेओए अभ्यर्थियों ने सीएम को फरियाद के साथ दे डाली यह धमकी, क्या कहा जानें यहां

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पीएम कार्यालय में पीएम के सलाहकार के रूप में कपूर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्त दो साल की अवधि के लिए हुई है। इसके अलावा वरिष्ठ नौकरशाह हरि रंजन राव और आतिश चंद्र को पीएम कार्यालय (PMO) में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। हरि रंजन राव मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह दूरसंचार विभाग में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड में प्रशासक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है। जबकि आतिश चंद्र राव बिहार कैडर के अधिकारी हैं। वह भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्र कृषि, सहयोग और किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

