- Advertisement -
शिमला। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज पांचवें चरण में सात ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। इनमें मंडी जिला (Mandi District) के जोगिंदरनगर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राकेश धरवाल, कुल्लू जिला के आनी ब्लॉक का चंद्रकेश, बिलासपुर जिला के झड़ूता का ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंदेल, शिमला जिला के ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह, सिरमौर जिला के नाहन ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान चंद और पांवटा का ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को बनाया गया है। सुरेंद्र मनकोटिया को जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राठौर ने कहा कि उन्हें जल्द ही अपने ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित बूथ कमेटियों का गठन कर प्रदेश कार्यालय को इसके अनुमोदन को भेजनी होगी। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों के सदस्यों (Booth Committee Members) को प्रदेश स्तर पर पार्टी प्रशिक्षण भी देगी। याद रहे इससे पहले भी चार चरणों में पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष की तैनाती कर चुकी है।
- Advertisement -