- Advertisement -
शिमला। कोरोना महामारी प्रदेश में लगातार पांव पसार रही है ऐसे में स्वयं सेवी संस्थाएं आगे बढ़ कर लोगों की मदद कर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी कोरोना संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इसी चरण में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में स्वास्थ्य उपकरण डोनेट कर स्वास्थ्य विभाग की मदद की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और विधायक धनीराम शांडिल ने स्वास्थ्य उपकरणों को आईजीएमसी प्रशासन को प्रदान किया।
कांग्रेस पार्टी ने आईजीएमसी में 20 बेड, 8 व्हील चेयर, 50 बीपी यंत्र, 700 फेस शील्ड, 3 एसएस ट्राली, 800 एल्बो लेंथ ग्लव्स सहित अन्य उपकरण डोनेट किये। कांग्रेस पार्टी टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी स्वास्थ्य उपकरण डोनेट करेगी।
- Advertisement -